भर्ती प्रक्रियाओं में अधिक पारदर्शिता, सटीकता लाने और तेजी से इसे पूरा करने पर जोर दिया गया
सभी विभागीय परीक्षाएं अब सीबीटी के माध्यम से कराई जाएंगी; रेलवे टैबलेट आधारित परीक्षा प्रणाली का विस्तार करेगा: अश्विनी वैष्णव
भारतीय रेलवे ने व्यवस्थित और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रक्रिया के ज़रिए भर्ती में तेज़ी लाते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 में 43,781 उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी
पिछले वित्त वर्ष में रेलवे ने 18,799 असिस्टेंट लोको पायलट, 14,298 टेक्नीशियन और 1,376 पैरामेडिकल स्टाफ़ की भर्ती की
वार्षिक भर्ती कैलेंडर के अंतर्गत रिक्त पदों की सूचनाओं की उम्मीदवारों ने काफी सराहना की: अश्विनी वैष्णव
Posted On: 12 JUN 2026 7:30PM by PIB Delhi
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की भर्ती प्रक्रिया की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।
भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में छह प्रमुख कैटेगरी में 47,084 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए 43,781 उम्मीदवारों को भर्ती किया है, जो इसकी भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी को दर्शाता है। इनमें सहायक लोको पायलट के लिए 18,799 रिक्तियां, तकनीशियनों के लिए 14,298, उप-निरीक्षकों के लिए 452, कांस्टेबलों के लिए 4,208, जूनियर इंजीनियर (जेई)/डीएमएस/सीएमए के लिए 7,951 और पैरामेडिकल श्रेणियों के लिए 1,376 रिक्तियां शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है
पद
केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या
अधिसूचित रिक्ति
अधिसूचित रिक्ति
अब तक पैनलबद्ध (भर्ती किए गए)
सहायक लोको पायलट (एएलपी)
सीईएन 01/2024
18799
दिसंबर 2025
17193
तकनीशियन
सीईएन 02/2024
14298
जुलाई 2025
13416
उप निरीक्षक
सीईएन आरपीएफ 01/2024
452
जनवरी 2026
450
कांस्टेबल
सीईएन आरपीएफ 02/2024
4208
मार्च 2026
4205
जूनियर इंजीनियर (जेई)/डीएमएस/सीएमए
सीईएन 03/2024
7951
अक्टूबर 2025
7333
पैरामेडिकल श्रेणियां
सीईएन 04/2024
1376
अक्टूबर 2025
1184
भारतीय रेलवे निरंतर और समयबद्ध भर्ती पहलों के माध्यम से अपना कार्यबल सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता और उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान देते हुए, संगठन का लक्ष्य विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाशाली व्यक्तियों को आकर्षित करना और उन्हें अपने साथ जोड़ना है।
आयोजित परीक्षाएं और घोषित परिणाम
परीक्षा का नाम
सीईएन सं.
अधिसूचितरिक्ति
प्रथम चरण सीबीटी
द्वितीय चरण सीबीटी/पीईटी
तृतीय चरण सीबीएटी/
टीएसटी/सीबीटीएसटी आदि
डीवी और एमई (इसके बाद)
पैनल में शामिल करना (और उसके बाद)
एनटीपीसी –
स्नातक स्तर
सीईएन 05/2024
8113
05.06.25
से
24.06.25 तक
13.10.2025
28.12.2025
और
11.02.2026
मई 2026
से आगे*
जुलाई 2026
से आगे
एनटीपीसी –
अंडर ग्रेजुएट
स्तर
सीईएन 06/2024
3445
7.08.2025
से
09.09.2025 तक
(19 दिन; 57 पारी)
20.12.2025
13.02.2026
जून 2026*
अगस्त 2026
मंत्रालयी और
अलग-अलग श्रेणियां
सीईएन 07/2024
1036
10.09.2025
से
13.09.2025 तक
28.12.2025
लागू नहीं
जून 2026**
जुलाई2026
तकनीशियन
सीईएन 02/2025
6238
06.03.2026
से
13.03.2026 तक
लागू नहीं
लागू नहीं
जून 2026
अगस्त 2026
पैरामेडिकल श्रेणियां
सीईएन 03/2025
434
11.03.2026
से
13.03.2026 तक
लागू नहीं
लागू नहीं
जून 2026
26 अगस्त
एनटीपीसी: गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां
गैर -टाइपिंग श्रेणियों के लिए डीवी शुरू हो चुका है; टाइपिंग श्रेणियों के परिणाम शीघ्र ही आने की उम्मीद है।
** गैर-शिक्षण श्रेणियों के लिए मूल्यांकन शुरू हो चुका है; शिक्षण श्रेणियों के परिणाम शीघ्र ही आने की उम्मीद है।
रेलवे भर्ती बोर्डों की भर्ती प्रक्रिया जटिल और व्यापक होती है, जिसमें देशभर के कई शहरों और केंद्रों में परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए ये कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं कई चरणों में आयोजित की जाती हैं और विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमियों के उम्मीदवारों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह 15 भाषाओं में आयोजित की जाती हैं। इस बहु-शहर, बहु-चरण और बहुभाषी ढांचे के लिए व्यापक समन्वय और सुदृढ़ तकनीकी प्रणालियों की आवश्यकता होती है, ताकि पूरी भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता, मानकीकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
अगले 6 माह से 1 वर्ष के भीतर संभावित परीक्षाएं और अंतिम चयन
परीक्षा का नाम
सीईएन संख्या
अधिसूचित रिक्ति
प्रथम चरण सीबीटी
द्वितीय चरण सीबीटी/पीईटी
तृतीय चरण सीबीएटी/
टीएसटी/सीबीटीएसटी आदि
डीवी और एमई (इसके बाद)
पैनलबद्ध (इसके बाद)
स्तर-1
सीईएन 08/2024
32438
27.11.2025
से 10.02.2026 तक
लागू नहीं
सहायक लोको
पायलट (एएलपी)
सीईएन 01/2025
10970
13.02.2026
से
11.03.2026
28.07.2026
(1,50,000)
*30 अक्टूबर 2026
(90,000)
नवंबर 2026
दिसंबर 2026
सेक्शन कंट्रोलर
सीईएन 04/2025
368
11.02.2026 और
12.02.2026
लागू नहीं
06.06.2026
(3000)
अगस्त 2026
सितंबर2026
जूनियर इंजीनियर (जेई)/डीएमएस/सीएमए
सीईएन 05/2025
2585
19.02.2026,
20.02.2026 और
25.02.2026
02.07.2026
(38860)
लागू नहीं
सितंबर 20 26
अक्टूबर 2026
एनटीपीसी –
स्नातक स्तर
सीईएन 06/2025
5810
16.03.2026
से
27.03.2026
10.07.2026
*30.09.2026
दिसंबर 2026
जनवरी 2027
एनटीपीसी –
अंडर ग्रेजुएट
स्तर
सीईएन 07/2025
3058
07.05. 2026
से 09.05.2026
और 13.06.2026
से 20.06.2026 तक
(25 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा होनी है)
*17.09.2026
*04.12.2026
मार्च 2027
अप्रैल 2027
- परीक्षाओं की संभावित तिथियां
रेल मंत्री ने कहा कि वार्षिक भर्ती कैलेंडर और रिक्तियों की त्रैमासिक अधिसूचनाओं को उम्मीदवारों ने काफी पसंद किया है। उन्होंने कहा कि कैलेंडर आधारित भर्ती प्रणाली से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की योजना अधिक प्रभावी ढंग से बनाने में मदद मिली है। इससे भर्ती प्रक्रिया में अधिक स्पष्टता और निश्चितता आती है। श्री अश्विनी वैष्णव ने निरंतर सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि रेलवे भर्ती प्रणाली को प्रौद्योगिकी, त्वरित प्रक्रियाओं और अधिक जवाबदेही के माध्यम से लगातार बेहतर बनाते रहना चाहिए।
श्री वैष्णव ने विभागीय परीक्षाओं को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में बदलने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की और इस बात पर बल दिया कि जहां भी संभव हो, अधिक से अधिक टैबलेट आधारित परीक्षाएं शुरू की जानी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया तेज, अधिक कुशल और उपयोगकर्ता के अनुकूल हो सके।
परीक्षाओं में बहुभाषी सहायता पर भी जोर दिया गया, क्योंकि परीक्षाएं पहले से ही अलग-अलग शहरों में और कई शिफ्टों में कई भाषाओं में कराई जा रही हैं, जिससे देश भर में विविध भाषाई पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के लिए व्यापक पहुंच सुनिश्चित होती है और भाषा की रूकावट के बिना भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्ष और समान भागीदारी सुगम होती है।
केंद्रीय मंत्री ने रेलवे भर्ती बोर्डों को उम्मीदवारों और संबंधित लोगों के साथ बेहतर संवाद करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि गलत सूचनाओं का तुरंत सही जानकारी से खंडन किया जाना चाहिए, ताकि उम्मीदवारों को सटीक जानकारी मिलती रहे और भर्ती प्रक्रिया पर उनका भरोसा बना रहे।
भारतीय रेलवे देश भर के युवा उम्मीदवारों के लाभ के लिए प्रौद्योगिकी, व्यवस्थित योजना और निरंतर सुधारों पर आधारित एक निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है।

